टेस्ट, टी20 और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी। top 10 एसे खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। कई बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को तोडने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे। वहीं जो रूट अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इसी प्रकार से खेलते रहे तो कुछ सालो में सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड सकते हैं।

टेस्ट, वनडे और टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1.सचिन तेंदुलकर (1989 – 2013) क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 200 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं और साथ ही 248 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। करियर के दौरान उन्होंने 2058 चौके और 69 छक्के भी लगाए हैं।

2.जो रूट (2012 – 2025) – इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूचि में दूसरे स्थान पर हैं। जो रूट ने अब तक 163 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 13943 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 शतक और 66 अर्ध शतक लगाए हैं। 262 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ जो रूट ने अपने करियर में अब तक 1492 चौके और 46 छक्के लगाए हैं।

3.रिकी पोंटिग (1995 – 2012) – ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। रिकी पोंटिग ने 168 अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलकर 13378 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। 257 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ रिकी पोंटिग ने 1509 चौके और 73 छक्के लगाए हैं।

4.जैक्स कैलिस (1995 – 2013) – साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कैलिस इस सूचि में चौथे स्थान पर हैं। जैक्स कैलिस ने साऊथ अफ्रीका टीम के लिए अब तक 166 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 13289 रन बनाए हैं। कैलिस ने 45 शतक और 58 अर्ध शतक लगाए हैं। उन्होंने 224 रनों की हाईएस्ट पारी खेली है। करियर के दौरान उन्होंने 1488 चौके और 97 छक्के लगाए हैं।

5.राहुल द्रविड़ (1996 – 2012) – भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए अब तक 164 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 13288 रन बनाए हैं। राहुल ने 36 शतक और 63 अर्ध शतक भी लगाए हैं। 270 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1654 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।

6.एलिस्टेयर कुक (2006 – 2018) – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। एलिस्टेयर कुक ने अब तक 161 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 12472 रन बनाए हैं। 33 शतक और 57 अर्ध शतक के साथ उन्होंने 294 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। करियर के दौरान उन्होंने 1442 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।

7.कुमार संगकारा (2000 – 2015) – श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा इस सूचि में 7वें स्थान पर हैं। संगकारा ने 134 टेस्ट मैच खेलकर 12400 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 38 शतक और 52 शतक लगाए हैं। 319 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1491 चौके और 51 छक्के लगाए हैं।

8.ब्रायन लारा (1990 – 2006) – वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा इस सूचि में आठवें स्थान पर हैं। लारा ने 131 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 11953 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 34 शतक और 48 अर्ध शतक लगाए हैं। ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 400 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है उनके इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है। उन्होंने 1559 चौके और 88 छक्के लगाए हैं।

9.शिवनारायण चन्द्रपाल (1994 – 2015) – वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल इस सूचि में 9वें नंवर पर हैं। शिवनारायण ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 11867 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 30 शतक और 66 अर्ध शतक लगाए हैं। 203 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1285 चौके और 36 छक्के लगाए हैं।

10.महेला जयवर्धने (1997 – 2014) – श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने इस सूचि में 10वें स्थान पर हैं। जयवर्धने ने 149 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 11814 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 34 शतक और 50 अर्ध शतक लगाए हैं। 374 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1387 चौके और 61 छक्के लगाए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1.सचिन तेंदुलकर (1989 – 2012) – भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 18426 रन बनाए हैं। 463 मैच खेलकर उन्होंने 49 शतक और 96 अर्ध शतक लगाए हैं। 200 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 2016 चौके और 195 छक्के लगाए हैं। सचिन के नाम सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।

2.विराट कोहली (2008 – 2025) – क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली इस सूचि में दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 308 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 14557 रन बनाए हैं। 308 मैचों में विराट कोहली ने 53 शतक और 76 अर्ध शतक लगाए हैं। 183 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1356 चौके और 164 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

3.कुमार संगकारा (2000 – 2015) –श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची में शामिल हैं। संगकारा ने 404 वनडे इंटरनेशनल मुकावले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 14234 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 93 अर्ध शतक लगाए हैं। 169 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 1385 चौके और 88 छक्के लगाए हैं।

4.रिकी पोंटिग (1995 – 2012) – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग इस सूचि में चौथे स्थान पर हैं। रिकी पोंटिग ने 374 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 13704 रन बनाए हैं 374 वनडे मुकावलों में उन्होंने 30 शतक और 82 अर्ध शतक लगाए हैं। 164 रनो की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 1231 चौके और 162 छक्के लगाए हैं।

5.सनथ जयसूर्या (1989 – 2011) – श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 13430 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। 189 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1500 चौके और 270 छक्के लगाए हैं।

6.महेला जयवर्धने (1998 – 2015) – श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। महेला जयवर्धने ने 448 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 12650 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 77 अर्ध शतक लगाए हैं। 144 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 1119 चौके और 76 छक्के लगाए हैं।

7.इंज़ामाम-उल-हक़ (1991 -2007) – पाकिस्तान के बल्लेबाज इंज़ामाम-उल-हक इस सूचि में तीसरे स्थान पर हैं। इंज़ामाम-उल-हक ने 378 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 11739 रन बनाए हैं। 378 वनडे मैच खेलकर उन्होंने 10 शतक और 83 अर्ध शतक लगाए हैं। 137 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 971 चौके और 144 छक्के लगाए हैं।

8.जैक्स कैलिस (1996 – 2014) – साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कैलिस उन चुनिंदा खिलाडियों में से एक हैं, जिन्होंने वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जैक्स कैलिस ने 328 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 11579 रन बनाए हैं। 328 मैच खेलकर उन्होंने 17 शतक और 86 अर्ध शतक लगाए हैं। 139 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने अपने करियर में 911 चौके और 137 छक्के लगाए हैं।

9.रोहित शर्मा (2007 – 2025) – भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूचि में 9वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 279 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 11516 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 33 शतक और 61 अर्ध शतक लगाए हैं और साथ ही 1081 चौके और 355 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे इतिहास में एक मैच में 264 रनों की हाईएस्ट पारी खेली हैं इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है।

10.सौरभ गांगुली (1992 -2007) – भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली वनडे इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। सौरभ गांगुली ने 311 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 11363 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 22 शतक और 72 अर्ध शतक लगाए हैं। 183 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ उन्होंने 1122 चौके और 190 छक्के लगाए हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1.बाबर आजम (2016 – 2024) – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी हैं। बाबर आजम ने 136 टी 20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4429 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 3 शतक और 38 अर्ध शतक लगाए हैं। 122 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 466 चौके और 77 छक्के लगाए हैं।

2.रोहित शर्मा (2007 – 2024) – भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 159 टी 20 इंटरनेशनल मुकावले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 32 अर्ध शतक लगाए हैं। 121 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 383 चौके और 205 छक्के लगाए हैं।

3.विराट कोहली (2010 – 2024) – भारत के पूर्व कप्तान और किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाडियों में से एक हैं। विराट कोहली ने 125 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4188 रन बनाए हैं। टी 20 करियर के दौरान उन्होंने 1 शतक और 38 अर्ध शतक लगाए हैं। 122 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ 369 चौके और 124 छक्के लगाए हैं।

4.जोश बटलर (2011 – 2025) – इंग्लैंड के बल्लेबाज विकेटकीपर जोश बटलर इस सूचि में चौथे स्थान पर हैं। जोश बटलर ने 144 टी20 इंटरनेशनल मुकावले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3869 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 28 अर्ध शतक लगाए हैं। 101 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 350 चौके और 172 छक्के लगाए हैं।

5.पॉल स्टर्लिंग (2009 – 2025) – आयरलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। पाॅल स्टर्लिंग ने 156 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3798 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 24 अर्ध शतक लगाए हैं। 115 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 442 चौके और 136 छक्के लगाए हैं।

6.मार्टिन गप्टिल (2009 – 2022) – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मार्टिन गप्टिल ने 122 टी- 20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3531 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 20 अर्ध शतक लगाए हैं। 105 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 309 चौके 173 छक्के लगाए हैं।

7.मोहम्मद रिजवान (2015 – 2024) – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के‌ मौजूदा कप्तान मोहम्मद रिजवान इस सूचि में 7वें स्थान पर हैं। मोहम्मद रिजवान ने 106 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3414 रन बनाए हैं। 106 टी 20 मैच खेलते हुए उन्होंने 1 शतक और 30 अर्ध शतक लगाए हैं। 104 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 285 चौके और 95 छक्के लगाए हैं।

8.डेविड वार्नर (2009 – 2024) – ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर इस सूचि में आठवें स्थान पर हैं। डेविड वार्नर ने ऑस्टेलिया टीम के‌ लिए 110 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3277 रन बनाए हैं। करियर के दौरान उन्होंने 1 शतक और 28 अर्ध शतक लगाए हैं। 100 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 337 चौके और 122 छक्के लगाए हैं।

9.मुहम्मद वसीम फिंच (2021 – 2025) – यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक हैं। मुहम्मद वसीम ने 91 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3184 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 25 अर्ध शतक लगाए हैं। 112 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 265 चौके और 187 छक्के लगाए हैं।

10.वीरेंद्र दीप सिंह (2019 – 2025) – मलेशिया क्रिकेट टीम के कप्तान वीरेंद्र दीप सिंह ने मलेशिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वीरेंद्र दीप सिंह ने 111 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3180 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 23 अर्ध शतक लगाए हैं। 116 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ उन्होंने 272 चौके और 131 छक्के लगाए हैं।

Leave a Comment