क्रिकेट रिकॉर्ड्स: क्रिकेट के सभी प्रारूपों के रिकॉर्ड जैसे टेस्ट रिकॉर्ड, वनडे रिकॉर्ड और टी-20 रिकॉर्ड। सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड
टेस्ट में सर्वाधिक रन
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए हैं।
टेस्ट में सर्वाधिक विकेट
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 800 विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 22 बार 10 विकेट हॉल लिया है।
टेस्ट में सर्वाधिक शतक
भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाए हैं। 200 टेस्ट मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं।
टेस्ट में सर्वाधिक अर्ध शतक
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक अर्ध शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने 329 टेस्ट इनिंग खेलकर 68 अर्ध शतक लगाए हैं। जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में लगाए गए सर्वाधिक अर्ध शतक हैं।
टेस्ट में सर्वाधिक औसत
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक औसत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डाॅन ब्रैडमैन के नाम है। डाॅन ब्रैडमैन का टेस्ट करियर औसत 99.94 है।
टेस्ट में सर्वाधिक चौके
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर ने 53.78 की औसत के साथ 2058 चौके लगाए हैं।
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। 117 टेस्ट मैच खेलकर बेन स्टोक्स ने 136 छक्के लगाए हैं।
वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड
वनडे में सर्वाधिक रन
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 18426 रन बनाए हैं।
वनडे में सर्वाधिक विकेट
श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन ने 350 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 534 विकेट लिए हैं।
वनडे में सर्वाधिक शतक
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 58.5 की औसत के साथ विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में 53 शतक लगाए हैं।
वनडे में सर्वाधिक अर्ध शतक
सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक अर्ध शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 452 वनडे इनिंग खेलकर सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 96 अर्ध शतक लगाए हैं।
वनडे में सर्वाधिक औसत
संयुक्त राज्य अमेरिका के बल्लेबाज मिलिंद कुमार वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज हैं। मिलिंद कुमार का वनडे इंटरनेशनल औसत 67.73 है।
वनडे में सर्वाधिक चौके
सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलकर 2016 चौके लगाए हैं।
वनडे में सर्वाधिक छक्के
वनडे में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने 277 वनडे मैच खेलकर 352 छक्के लगाए हैं।
टी-20 क्रिकेट रिकॉर्ड
टी-20 में सर्वाधिक रन
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आज़म टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बाबर आज़म ने 136 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4400 रन बनाए हैं।
टी-20 में सर्वाधिक विकेट
अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। राशिद खान ने टी-20 इंटरनेशनल में 182 विकेट लिए हैं।
टी-20 में सर्वाधिक शतक
रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने 159 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 5 शतक लगाए हैं।
टी-20 में सर्वाधिक अर्ध शतक
बाबर आज़म टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 136 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर बाबर आज़म ने टी-20 इंटरनेशनल में 41 अर्ध शतक लगाए हैं।
टी-20 में सर्वाधिक औसत
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा का टी-20 इंटरनेशनल औसत 49.29 है।
टी-20 में सर्वाधिक चौके
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आज़म टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। बाबर आज़म ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 466 छक्के लगाए हैं।
टी-20 में सर्वाधिक छक्के
रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 159 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 205 छक्के लगाए हैं।
