आईपीएल रिकॉर्ड्स: बल्लेबाजी रिकॉर्ड, गेंदबाजी रिकॉर्ड और अन्य सभी आईपीएल रिकॉर्ड।

आईपीएल रिकॉर्ड्स: आईपीएल के सभी रिकॉर्ड जैसे बल्लेबाजों, गेंदबाजी और फिल्डिंग रिकॉर्ड। विराट कोहली के नाम आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।

आईपीएल में सर्वाधिक रन

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने 267 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 132.85 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 8661 रन बनाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट

युजवेंद्र चहल आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। युजवेंद्र चहल ने 174 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7.96 की इकॅानमी के साथ 221 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक शतक

विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 8 शतक लगाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक अर्ध शतक

आईपीएल में सर्वाधिक अर्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने 267 आईपीएल मैच खेलकर 71 अर्ध शतक लगाए हैं।

आईपीेएल में सर्वाधिक औसत

साई सुदर्शन आईपीएल में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन ने 40 आईपीएल मैच खेले हैं। साई सुदर्शन का आईपीएल औसत 50.03 है।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 142 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक चौके

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 252 आईपीएल इनिंग खेलकर विराट कोहली ने 770 चौके लगाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर

क्रिस गेल आईपीएल के एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वाॅरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे।

आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राॅइक रेट

आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राॅइक रेट आंन्द्रे रसेल का है। आंन्द्रे रसेल का आईपीएल स्ट्राॅइक रेट 174.38 का है।

आईपीएल का सर्वाधिक रन स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन स्कोर बनाया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2024 में आरसीबी के खिलाफ 287 रन बनाए थे।

आईपीएल का सबसे छोटा स्कोर

आईपीएल का सबसे छोटा स्कोर राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने साल 2017 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम 49 रन पर सिमट गई थी।

आईपीएल में सर्वाधिक हैट ट्रिक

अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में सर्वाधिक हैट ट्रिक का रिकॉर्ड है। अमित मिश्रा ने आईपीएल में कुल तीन हैट ट्रिक ली हैं।

आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज

आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज पंजाब किंग्स ने साल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ किया था। पंजाब किंग्स ने 262 रनों का विशाल रन चेज किया था।

आईपीएल में सबसे तेज शतक

क्रिस गेल आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल ने पुणे वारियर्स के खिलाफ 2013 में 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया आईपीएल में सबसे तेज शतक है।

आईपीएल में सबसे तेज अर्ध शतक

यशस्वी जयस्वाल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्ध शतक लगाया है। यशस्वी जयस्वाल ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 13 गेदों में अर्ध शतक लगाया था।

आईपीएल का सबसे लम्बा छक्का

आईपीएल का सबसे लम्बा छक्का एल्बी मोर्कल ने लगाया है। एल्बी मोर्कल ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लम्बा छक्का लगाया था।

आईपीएल की सबसे तेज गेंद

आईपीएल की सबसे तेज गेंद शाॅन टेट ने फेंकी थी। शाॅन टेट ने 2011 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 157.71 किमी/घंटा की रफ्तार की गेंद फेंकी थी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा डक

आईपीएल में सबसे डक ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल में 19 डक हैं। वह इस सूचि में टाॅप पर हैं।

रवींद्र जडेजा

Leave a Comment