IND vs NZ t20 2026: भारत और न्यूजीलैंड प्लेइंग 11, मैच

IND vs NZ t20 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सूर्य कुमार यादव टी-20 सीरीज में भारत की कप्तानी करेगें।

IND vs NZ t20 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की‌ टी-20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी 2026 को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (महाराष्ट्र) स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी 2026 को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (रायपुर) में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी 2026 को डाॅ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए- वीसीडीए क्रिकेट स्टेडियम (बरसापारा) में खेला जाएगा। सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी 2026 को एसीए – वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (पोतिनामाल्याय्याप्लेम) में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड और के बीच टी-20 सीरीज का पांचवा मैच 31 जनवरी 2026 को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (तिरुवनन्तपुरम) में खेला जाएगा।

IND vs NZ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। सूर्यकुमार यादव भारत के‌ लिए टी-20 में 40-42 मैचों में की कप्तानी कर चुके हैं।

सुर्यकुमार यादव ने 99 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 163.23 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 2788 रन बनाए हैं। 35.29 की औसत के साथ उन्होंने 4 शतक और 21 अर्ध शतक लगाए हैं। 117 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ सूर्य कुमार यादव ने 251 चौके और 155 छक्के लगाए हैं।

आलराॅउडर अक्षर पटेल टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान हैं। अक्षर‌ पटेल भारतीय टीम के मौजूदा सबसे बेहतरीन आलराउंड में से एक हैं। अक्षर पटेल टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप जैसे बडे टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं।

अक्षर पटेल ने भारत के लिए 85 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 135.11 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 681 रन बनाए हैं। 20.02 की औसत के साथ उन्होंने 1 अर्ध शतक लगाया है। 65 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ अक्षर पटेल ने टी-20 इंटरनेशनल में 48 चौके और 23 छक्के लगाए हैं। 85 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर अक्षर पटेल ने टी-20 में 7.24 की इकॅानमी के साथ 82 विकेट लिए हैं।

भारतीय तेज व अनुभवी गेंदवाज जस्प्रीत बुमराह भी स्कवाॅड में शामिल हैं। जस्प्रीत बुमराह ने भारत के लिए कई अहम मैचों में जीत दिलवाई है।

जस्प्रीत बुमराह ने 83 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 6.39 की इकॅानमी के साथ 103 विकेट लिए हैं। 3/7 की सर्वश्रेष्ठ गेंदवाजी के साथ जस्प्रीत बुमराह ने 1 बार 3 विकेट हॉल लिया है।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुवे, अक्षर‌ पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, जस्प्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवी विश्नोई।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, रचिन रविंद्र, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमन, डेवोन काॅनवे, जैकब डफी, डेरिल मिशेल, लाॅकी फग्यूसन, मैट हैनरी, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, काईल जेमीसन।

मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी स्पिनर में से‌ एक हैं। मिचेल सैंटनर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेगें।

मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए 122 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7.10 की इकॅानमी के साथ 130 विकेट लिए हैं। 4/11 की सर्वश्रेष्ठ गेंदवाजी के साथ मिचेल सैंटनर ने 3 बार 4 विकेट हॉल लिया है। बल्लेबाजी में उन्होंने 122 टी-20 मैच में 127.32 की औसत के साथ 848 रन बनाए हैं। 18.43 की औसत के साथ उन्होंने 2 अर्ध शतक लगाए हैं। 77 रनों की हाईएस्ट पारी के साथ मिचेल सैंटनर ने टी-20 इंटरनेशनल में 67 चौके और 31 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़े

कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रोफाइल, आयु, आंकड़े, करियर और रिकॉर्ड्स

Leave a Comment