INDW vs PAKW हाइलाइट्स, भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया।

Women’s वर्ल्ड कप 2025, INDW vs PAKW मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

INDW vs PAKW

पाकिस्तान ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला लिया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आंमत्रित किया।

INDW batting

भारत की ओर से स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पारी की शुरुआत की। स्मृति मंधाना ने 32 गेदों में 71.88 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 23 रन बनाए लेकिन वह फातिमा सना की गेंद पर आऊट हो गईं । इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। पावरप्ले में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए हरलीन देओल मैदान पर उतरीं। प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने पारी को आगे बढ़ाया। 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर प्रतिका रावल ,सादिया इकबाल की गेंद पर आऊट हो गईं। प्रतिका रावल ने 37 गेदों में 31 रनों की पारी खेली। चौथे नवंर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी। डायना बेग की गेंद पर हरमनप्रीत कौर, सिदरा नवाज के हाथों कैच आऊट हो गईं। हरमनप्रीत कौर ने 34 गेदों में 55.88 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 19 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आईं। बल्लेबाज हरलीन देओल 65 गेदों में 70.77 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 46 रन बनाकर ,डामना बेग की गेंद पर आऊट हो गए। बल्लेबाज दिप्ती शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आईं।

34वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स, नासरा संधू की गेंद पर आऊट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेदों में 86.49 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके भी लगाए। दिप्ती शर्मा ने 33 गेंदों में 75.76 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 25 रन बनाए। 7वें नंवर के बल्लेबाज स्नेह राणा 33 गेंदों में 20 रन बनाकर फातिमा सना की गेंद पर आऊट हो गई। विकेटकीपर रिचा घोष ने 20 गेदों में 35 गेंदों की नाॅट आऊट पारी खेली। नल्लापुरेडी श्री चरणी ने 5 गेंदों में 1 रन बनाया। सादिया इकबाल ने श्री चरणी का विकेट लिया। क्रांति गौड़ ने 4 गेदों में 200 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 8 रन बनाए।

PAKW bowling

पाकिस्तान के गेंदबाज फातिमा सना ने 10 ओवर में 3.8 की इकॅानमी के साथ 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 38 रन खर्च किए। रामीन शमीम ने 10 ओवर में 3.9 की इकॅानमी के साथ 1 विकेट लिया। गेंदवाजी के दौरान उन्होंने 39 रन खर्च किए। डायना बेग ने 10 ओवर में 6.9 की इकॅानमी के साथ 4 विकेट लिए। सादिया इकबाल ने 10 ओवर में 4.7 की इकॅानमी के साथ 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 47 रन खर्च किए। नासरा संधू ने 10 ओवर में 5.2 की इकॅानमी के साथ 1 विकेट लिया।

PAKW batting

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली और सदाफ शम्स ने पारी की शुरुआत की। मुनीवा अली 12 गेंदों में 2 रन बनाकर दिप्ती शर्मा के द्वारा रन आऊट हो गईं। सलामी बल्लेबाज सदाफ शम्स 24 गेदों में 6 रन बनाकर, क्रांति गौड़ की गेंद पर आऊट हो गईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिदरा अमीन मैदान पर उतरीं। बल्लेबाज आलिया रियाज ने 8 गेदों में 2 रन बनाए। वह क्रांति गौड़ की गेंद पर दिप्ती शर्मा के हाथों कैच आऊट हो गईं। पाकिस्तान की ओर से पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नतालिया परवेज मैदान पर उतरी। सिदरा अमीन और नतालिया परवेज के बीच 96 गेंदों 69 रनों की पार्टनरशिप हुई। लेकिन 28वें ओवर की पहली गेंद पर नतालिया परवेज ,क्रांति गौड़ की गेंद पर आऊट हो गईं। नतालिया परवेज ने 46 गेंदों में 71.74 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 33 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फातिमा सना मैदान पर उतरी। लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कर नहीं पाईं और 2 रन के निजी स्कोर पर आऊट हो गईं। 7वें नंवर पर बल्लेबाजी के लिए सिदरा नवाज आईं। सिदरा अमीन ने 106 गेंदों में 76.42 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 81 रन बनाए। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

सिदरा नवाज 22 गेदों में 14 रन बनाकर स्नेह राणा की गेंद पर आऊट हो गईं। बल्लेबाज रामीन शमीम पहली ही गेंद पर दिप्ती शर्मा के‌ द्वारा आऊट हो गईं। डायना बेग ने 13 गेदों में 69.23 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 9 रन बनाए।

INDW bowling

भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 10 ओवर में 2.0 की इकॅानमी के साथ 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 20 रन खर्च किए। दिप्ती शर्मा ने 9 ओवर में 5.0 की इकॅानमी के साथ 3 विकेट लिए। गेंदवाज स्नेह राणा ने 8 ओवर में 4.75 की इकॅानमी के साथ 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 38 रन खर्च किए।

Leave a Comment