IPL 2025 आरेंज कैप विनर,खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

साईं सुदर्शन ipl 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह आरेंज कैप के विजेता हैं, साईं सुदर्शन ने 15 मैच खेलकर 759 रन बनाए हैं,

IPL 2025

Ipl 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

. साईं सुदर्शन – गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने 2025 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेलकर 54.21 की औसत के साथ 759 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए। साईं सुदर्शन ने साईं 167.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 88 चौके और 21 छक्के लगाए हैं। इस सीजन उन्होंने 108 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

. सूर्यकुमार यादव– सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में 16 मैच खेलकर 65.18 की औसत के साथ 717 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की highest पारी खेली। इस दौरान होने 167.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 59 चौके और 38 छक्के लगाए।

. विराट कोहली – विराट कोहली आइपीएल 2025 में 15 मैच खेलकर 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्ध शतक भी लगाए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में 73 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। 144.71 की स्टॉइक रेट के साथ विराट कोहली ने 66 चौके और 19 छक्के लगाए हैं।

. शुभमन गिल – शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए 15 मैचों में 50.00 की ओसत से 650 रन बनाए हैं। गिल ने ipl 2025 में 6 अर्ध शतक लगाए हैं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में 93 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। 155.87 की स्ट्राॅइक रेट के साथ 62 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।

. मिचेल मार्श – लखनऊ सुपर जांयट्स के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श ने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 48.23 की ओसत के साथ 627 रन बनाए हैं। मार्श ने इस आइपीएल सीजन 117 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए। 163.70 के स्ट्राॅइक रेट के साथ 56 चौके और 37 छक्के लगाए हैं।

. श्रेयस अय्यर – पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर रन बनाने की सूचि में छठे स्थान पर हैं। अय्यर ने 17 मैचों में 50.33 की ओसत से 604 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में 6 अर्ध शतक लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन 97 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। 175.07 की स्ट्राॅइक रेट के साथ श्रेयस अय्यर ने 43 चौके और 39 छक्के लगाए हैं।

. यशस्वी जयस्वाल – राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयस्वाल ने 17 मैचों में 43.00 की ओसत के साथ 559 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन 75 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।यशस्वी ने आईपीएल 2025 में 6 अर्ध शतक भी लगाए। 159.71 की स्ट्राॅइक रेट के साथ 60 चौके और 28 छक्के भी लगाए।

. सिमरन सिंह – पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज सिमरन सिंह ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। सिमरन सिंह ने 17 मैच खेलकर 32.29 की ओसत के साथ 549 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 91 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। ओपनिंग करते हुए सिमरन ने 3 अर्ध शतक भी लगाए। 160.52 की स्ट्राॅइक रेट के साथ सिमरन सिंह ने 56 चौके और 30 छक्के भी लगाए।

. के एल राहुल – इस सूचि में के एल राहुल 9वें नबंर पर हैं। राहुल ने 13 मैच खेलकर 49.72 की ओसत के साथ 539 रन बनाए हैं। राहुल ने शतक लगाकर 112 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। राहुल ने एक शतक और 3 अर्ध शतक लगाए हैं। 149.72 की स्ट्राॅइक रेट के साथ 52 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।

. जोश बटलर – गुजरात जाएंटस् के विकेट कीपर जोश बटलर ने 14 मैचों में 59.77 की ओसत के साथ 538 रन बनाए हैं। बटलर ने 14 मैचों में 97 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए। 163.03 की स्ट्राॅइक रेट के साथ 52 चौके और 24 छक्के लगाए।

ipl 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

. प्रसिद्ध कृष्णा – गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। कृष्णा ने 15 मैच खेलकर 8.27 की इकॅानमी के साथ 25 विकेट लिए हैं।

. नूर अहमद – चेन्नई सुपर किंग के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद इस सूचि में तीसरे स्थान पर हैं। नूर अहमद ने 14 मैच खेलकर 8.16 की इकॅानमी के साथ 24 विकेट लिए हैं।

. जोश हेजलवुड – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 12 मैच खेलकर 8.77 के साथ 22 विकेट लिए हैं। जोश हेजलवुड ने आरसीबी वनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 फाइनल में आखिरी ओवर डालकर आरसीबी को मैच जितवाया था।

. ट्रेट बोल्ट – ट्रेट बोल्ट इस सूचि में चौथे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेट बोल्ट ने 16 मैच खेलकर 8.96 की इकॅानमी के साथ 22 विकेट लिए हैं।

. अर्शदीप सिंह – अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए 17 मैच खेलकर 8.88 की इकॅानमी के साथ 21 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने एक मेडन ओवर किया है।

. साईं किशोर – साईं किशोर इस सूचि में छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज साईं किशोर ने 15 मैच खेलकर 9.24 की इकॅानमी के साथ 19 विकेट लिए हैं।

. जसप्रीत बुमराह – मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सूचि में 7वें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने 12 मैच खेलकर 6.67 की इकॅानमी के साथ 18 विकेट लिए हैं।

. वरूण चक्रवर्ती – वरूण चक्रवर्ती कोलकाता की तरफ से खेलते हुए 13 मैचों में 7.66 की इकॅानमी से 17 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस सीजन अपनी टीम के‌ लिए शानदार प्रदर्शन किया।

. क्रुणाल पांड्या – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या इस सूचि में 9वें स्थान पर हैं। क्रुणाल पांड्या ने 15 मैच खेलकर 8.23 की इकॅानमी के साथ 17 विकेट लिए हैं।

. भुवनेश्वर कुमार – भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजों में से एक हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैचों में 9.28 की इकॅानमी के साथ 17 विकेट लिए हैं।

इसी के साथ ipl 2025 समाप्त हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 साल बाद ipl जीतकर इतिहास रच दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर ipl ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पंजाब किंग्स दूसरे, मुंबई इंडियन्स तीसरे और गुजरात टाइटंस चौथे स्थान पर रहे।

Leave a Comment